किशन कारीगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किशन कारीगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

उस्ताद साबिर खान का निधन

सारंगी की आत्मा का चले जाना
सारंगी सम्राट उस्ताद साबिर खान अब हमारे बीच नहीं रहे. उस्ताद साबिर खान का निधन सारंगी जगत के लिए सारंगी की आत्मा चले जाने जैसा है. उन्होंने ही सारंगी को सौ रंग अर्थात सौ रंगो के  मधुर धुन वाला कहकर परभाषित क्या था. अपने उम्र के आखरी पड़ाव तक सारंगी की विरासत को संजोये रखना ही उनकी सारंगी की धुन थी, जो हर किसी को उनका मुरीद कर देती है.
                                                             उस्ताद साबिर खान को सत सत नमन/ भावभीनी श्रद्धांजलि/ अल्लाह हाफिज...


किशन कारीगर
(पत्रकार/कवि )
दिल्ली 

रविवार, 11 मार्च 2012

जिस्म के लुटेरे

जिस्म के लुटेरे


यहाँ भी वहाँ भी कुछ उधर भी
सफेदपोश चादर ओढ़े कुछ लोग
ये खरोंच डालेंगे तेरे जिस्म
हर कहीं बैठें हैं जिस्म के लुटेरे

क्या कर लोगे तुम इनका ?
गिरफ्तार हुए भी तो
ऊँची पहुँच है इनकी
ये जमानत पे छुट जायेंगे

सिर्फ अपने घर के बहू बेटियों की
इज्ज़त इन्हें नज़र आती है
दुसरे की तो रात दिन इन्हें
जिस्म ही दिखाई पड़ती है

अपनों की इज्ज़त करते
सरेआम दूसरों की जिस्म खरोंचते
एसा फर्क क्यूँ वे ही बताएं
पैसों की खातिर धर्म ईमान तक बेचते

क्या किसी मासूम किसी बेबश की
इज्ज़त आबरू ईमान की इज्ज़त नहि
अर्धनगन हुई जैसे दिखतें हो उसके जिस्म
उस अबला की आबरू को ढकना इनका फ़र्ज़ नहि ?

अय्याशी के नशे में मकबूल हुए
एसे लोगों को सराफत नहि भाता
पैसा ही इनके लिए सब कुछ है
हर कहीं इन्हें जिस्म ही नज़र आता

खुदा न करे कहीं एसा हो ?
तुम्हारें बहू बेटियों की आबरू लूट जाये
ऊँची पहुँच हो पैसो की ताकत होगी
मौके वारदात कुछ काम न आये

औरत तो औरत होती है ज़रा सोचो
अपने घर की हो या पराये घर की
आलिशान बंग्लें या झोपरपट्टी में रहनेवाली
इज्ज़त आबरू तो हर एक की है ?

"नादान " तुम किसके पास चीखोगे चिल्लाओगे
हबश की बधोशी में ये कुछ नहि सुनेगें
शराफत की चादर ओढ़े कुछ लोग
हर कहीं बैठें हैं जिस्म के लुटेरे

लेखक :- किशन कारीगर "नादान "